Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: अफवाह पर न दे ध्यान! सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा! संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो दे सूचना- पुलिस


शुकुलबाजार/अमेठी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत  पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर राहगीरों को संदिग्ध मानकर लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की घटनाएँ सामने आई हैं। इस तरह की घटनाएँ न केवल निर्दोष लोगों के लिए कष्टकारी हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकती हैं।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो ग्रामीण तुरंत थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार के सीयूजी नंबर 9454404329 पर या डायल 112 पर सूचना दें। प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के साथ स्वयं मारपीट, अमानवीय व्यवहार या कटुता न बरतें।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी ने ऐसा किया और इसके कारण कोई गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना और थानाध्यक्ष  शुकुल बाजार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा,आपकी सुरक्षा ही हमारा संकल्प है, सभी क्षेत्रवासी मिलकर सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस को दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |