Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: नशे में चूर युवक-युवती का हंगामा, पुलिस ने दबोचा


शुकुलबाजार/अमेठी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड सोमवार दोपहर एक अजीब नजारे की गवाह बनी। शराब के नशे में धुत एक युवक और युवती ने राहगीरों से उलझकर गाली-गलौज शुरू कर दी। अचानक हुए इस हंगामे से राहगीर हैरान रह गए। शिकायत मिलते ही शुकुल बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को काबू में कर लिया। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि युवक की पहचान अंबेडकर नगर जिले के असरफाबाद निवासी 26 वर्षीय गणेश पांडे के रूप में हुई, जबकि युवती 24 वर्षीय शिवानी, नीमपुर (थाना शुकुल बाजार) की रहने वाली है। दोनों का मेडिकल कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें शांति भंग की धारा में पाबंद किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |