Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः बड़ागांव क्रॉसिंग रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल


मसौली/बाराबंकी। बुधवार दोपहर गोंडादृबहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ागांव क्रॉसिंग पर स्कूटी सवार 65 वर्षीय वृद्ध रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ागांव निवासी मोहम्मद तूफेल पुत्र दस्तगीर बुधवार को किसी कार्य से शहर गए थे। लौटते समय जैसे ही उन्होंने क्रॉसिंग पर स्कूटी मोड़ी, वैसे ही बाराबंकी से रामनगर की ओर तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद तूफेल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |