अमेठीः महिलाएं हर मुसीबत का डट कर करें सामना- प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी
September 25, 2025
अमेठी। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,परतोष में वृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मुश्किल में छात्राएं हेल्पलाइन नंबर डायल करें, मदद जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090,1930,181 व 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सीमा मौर्या ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत पंपलेट वितरित कर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान परतोष चैकी प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, महिला कांस्टेबल पिंकी पाण्डेय, सीमा मौर्या,डाली तोमर, वंदना यादव,कालेज के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा, शिक्षक राजेन्द्र मिश्र,सहित समस्त महिला शिक्षिका मौजूद रही।
