Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गुडवर्कः चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार


अमेठी। जनपद की संग्रामपुर पुलिस को बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर के0डी0 ईट भट्ठा की तरफ से आ रही पिकअप वाहन सं0 यूपी 36 एटी 3369 को रोकने का प्रयास किया गया तो वह को तेजी से भगाने का प्रयास किया। वही चालक से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम जमशेर अली उर्फ छोटू पुत्र वारिस अली निवासी ग्राम डेढ़पसार थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष बताया । पिकअप में पीछे बैठा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसने व उसके एक साथी ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर तारापुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी (जो पिकअप में पीछे बैठा हुआ था) ने मिलकर ग्राम जरौटा के पास नदी के किनारे से भैंस को चोरी किया था जिसे मालती नदी पार कराने के उपरान्त सरायकांदा के जंगल में छिपा दिया था । आज इसी भैंस को हमलोग पिकअप में लादकर बेंचने के लिए जा रहे थे । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उनदोनों ने माह मई में थानाक्षेत्र अमेठी के ग्राम नौगिरवां में एक व्यक्ति के सरिया से एक भैंस को भी चोरी किया था जिसे रामनगर अमेठी के पशु बाजार में बेच दिया था एवं प्राप्त रुपये को खर्च कर लिया था । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |