Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: पूर्व विधायक ने सुनी जनता की फरियाद


गुरसहायगंज/ कन्नौज। आम जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ताहिर हुसैन सिद्दीकी लगातार सक्रिय रहते हैं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। उनके इस सामाजिक कार्य को देखते हुए क्षेत्र की जनता को भी उनसे काफी आस और उम्मीद बनी रहती है। लोग उनके आवास पर पहुंचकर अपनी समस्याओं को बताते हैं जिनके विधिवत निस्तारण के लिए पूर्व विधायक उच्च अधिकारियों से बात कर मामलों को निपटाने का प्रयत्न करते हैं। सोमवार को भी कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी जिस पर पूर्व विधायक ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। जनता के प्रति पूर्व विधायक के इस लगाव को देखते हुए लोग उनके यहां आस और उम्मीद लेकर पहुंचते हैं कि पूर्व विधायक उनकी समस्याओं को सुलझाने का हर संभव प्रयास अवश्य करेंगे। क्षेत्र मे इस बात की खूब चर्चा भी होती है कि कोई तो ऐसा व्यक्ति है जिसके पास पीड़ितों की बात सुनने एवं उसके निस्तारण के लिए समय है।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंटू यादव शिल्पी यादव महावीर सिंह यादव उमेश यादव रिंकू यादव नीरज यादव मुजफ्फर खान अकील खान मोहम्मद शान

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |