Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: भारतीय किसान यूनियन भानु का सौरिख कार्यालय शुभारंभ


छिबरामऊ/कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यालय का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव, राष्ट्रीय सचिव आर.पी. ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कानपुर अमित कुमार राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष रावेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्नौज सुशील कुमार राठौर सहित यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यालय का उद्घाटन जिला कार्यालय प्रभारी/मंडल उपाध्यक्ष रावेंद्र शर्मा जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर यूनियन के कई सम्मानित पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष व्यापार मोर्चा रामानंद गुप्ता, कार्यालय संचालक चैधरी जीतेन्द्र सिंह (जीतू), जिला सचिव युवा मोर्चा मोहम्मद साहिल, जिला उपाध्यक्ष पंकज पाल, विधान सभा अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, नगर अध्यक्ष सिकंदरपुर सैजी संजीव कुमार (संजू पंडित), नगर अध्यक्ष गुरसहायगंज खान, नगर अध्यक्ष इमरान राजा, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सुफियान, नरेंद्र गुलवार, डॉ. नूर मोहम्मद, बृजेश कुमार आदि प्रमुख नाम शामिल रहे।इस अवसर पर लगभग एक दर्जन किसानों को संगठन में पद वितरण कर जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी की नीतियों से प्रभावित होकर किसान यूनियन भानु जिंदाबाद एवं जय जवान  जय किसान के नारे लगाए।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों और किसान हितों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |