Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिन की प्रधानाचार्या बनीं इकरा नूर


पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा इकरा नूर को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या बनाया गया। शनिवार सुबह 8 बजे उन्होंने विद्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।

प्रधानाचार्या बनने के बाद उन्होंने प्रार्थना सभा में शामिल होकर छात्राओं को मिशन शक्ति, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। इसके बाद कार्यालय में बैठकर उन्होंने अध्यापक उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें दो अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने नियम अनुसार उन्हें अवकाश पर भेजने का निर्देश दिया। इकरा नूर ने कक्षा 9 और 11 की छात्राओं के रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी वसीमुद्दीन खान से प्राप्त की। उन्होंने इको क्लब प्रभारी अफसार अहमद से क्लब की गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण योजनाओं पर चर्चा की। विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र को आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने छात्रा इकरा नूर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयोगों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है। समापन पर छात्रा को उनके कुशल नेतृत्व के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |