Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः दुर्गा अष्टमी पर दुर्गा वाहिनी का कार्यक्रम एवं शौर्य संचलन, लव जिहाद व धर्मांतरण के विरुद्ध प्रदर्शन


बाराबंकी। विहिप की दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम रविवार को जिला कोऑपरेटिव बैंक सभागार में संपन्न हुआ। क्षेत्र संयोजिका कल्पना, साध्वी श्रद्धा चैतन्य, प्रांत संयोजिका डॉ. मुद्रा व जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष बाला चतुर्वेदी ने महिषासुर मर्दिनी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा पाठ एवं शस्त्र पूजन किया गया।क्षेत्र संयोजिका कल्पना ने कहा कि सीता और सावित्री जैसी शक्तियां हर नारी में विद्यमान हैं और राष्ट्र रक्षा हेतु नारी शक्ति का सशक्त होना आवश्यक है। साध्वी श्रद्धा चैतन्य ने कहा कि हिंदू संस्कृति के आधार पर समाज व राष्ट्र को सुदृढ़ बनाना लक्ष्य है। डॉ. मुद्रा ने नशा मुक्ति में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। बाला चतुर्वेदी ने कहा कि स्वस्थ समाज निर्माण में नारी की भूमिका अहम है।कार्यक्रम के बाद लव जिहाद, धर्मांतरण और गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश के विरोध में दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला कोऑपरेटिव बैंक से नाका सतरीख चैराहे तक शौर्य संचलन निकाला।इस दौरान इंद्रेश, रामनाथ मौर्य, राहुल कुमार, नेहा मिश्रा, कमलेश शुक्ला, लीना श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, डॉ. मुदिता पाठक, सौरव गुप्ता, आशा सिंह, सोनी सिंह, रेखा रस्तोगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |