Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः कौशिक विजडम प्रीस्कूल में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व! नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत की रामायण व नवदेवी की सुंदर झांकियां


पीलीभीत। कौशिक विजडम प्रीस्कूल में नवरात्रि व दशहरा उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रातःकाल विजयदशमी पर्व का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन कौशिक और प्रधानाचार्य भावना कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कक्षा प्ले ग्रुप से केजी तक के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। बच्चे रामायण के पात्रों के वेश में सुसज्जित होकर आए, वहीं नन्ही बच्चियों ने देवी दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने रंग भरने, कविताओं के मंचन और राम-रावण संवाद का प्रदर्शन किया। नितिन कौशिक ने शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि भारत विविध धर्म-संप्रदायों का देश है और यहां सभी लोग मिलकर त्योहारों को उल्लास से मनाते हैं। इस प्रकार की गतिविधियां भारतीय संस्कृति को मजबूती देती हैं।

प्रधानाचार्य भावना कौशिक ने बच्चों को संदेश दिया कि विजयदशमी पर केवल रावण के पुतले का दहन नहीं, बल्कि हमें अपने भीतर की बुराइयों का भी दहन करना चाहिए। शिक्षिका रजनी रस्तोगी ने पौराणिक कथा के माध्यम से अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, कैकयी और देवी दुर्गा की वेशभूषा धारण कर बच्चों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। नौ देवियों के रूप में बच्चियों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |