Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने रोका


सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के पेरी मजरे मौलाबाद में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान रामकुमार (40 वर्ष), पुत्र दयाराम के रूप में हुई। रविवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने हस्तक्षेप कर चिता जलने से पहले शव को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, रामकुमार का शव उनकी ही साड़ी से बने फंदे के जरिए पंखे के हुक से लटका पाया गया था। परिजन सुबह लगभग 8 बजे शव को खेत किनारे तालाब के पास ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चैरसिया के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पत्नी रेखा और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |