Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की


बीसलपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष सौरभ भारतीय ने संगठन बनाओ अभियान के तहत बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड संख्या 34, ग्राम बमरौली में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनकी समस्याओं, सुझावों और विचारों को सुना और संगठन की दिशा तय करने पर चर्चा की। सशक्त समाज के लिए वाल्मीकि समाज की भागीदारी जरूरी सौरभ भारतीय ने कहा कि वाल्मीकि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही समाज सशक्त होगा, परिवार समृद्ध होंगे और भविष्य उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने कहा कि बदलाव अब कोई सपना नहीं, बल्कि हकीकत बनने की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि समाज को बिखरने न दें और एकजुट होकर अपनी ताकत का परिचय दें।

सौरभ भारतीय ने कहा कि यदि वाल्मीकि समाज संगठित हो जाए तो सत्ता के हर दरवाजे पर उसका अधिकार तय है। उन्होंने यह भी बताया कि यह सम्मेलन केवल भीड़ जुटाने का माध्यम नहीं, बल्कि समानता, न्याय और राजनीतिक बदलाव की निर्णायक शुरुआत है। “अब लड़ाई हक और हुकूमत की है,” उन्होंने स्पष्ट किया।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुधीर आर्यन, बहुजन शायर शेरा वाल्मीकि सुधीर आर्यन, सागर दीपांकर, विवेक वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, रामआसरे वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, शिवम् वाल्मीकि सहित अन्य कई साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यह तय किया गया कि भविष्य में वाल्मीकि समाज की संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पहलों को लागू किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |