सूरतगंज/बाराबंकी। कस्बे के बेल चैराहे स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार रात मां भगवती का विशाल जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। बाराबंकी की जेएमडी जागरण टीम के कलाकारों ने भजनों और प्रस्तुतियों से भक्तों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा भजन से हुआ, जिसके बाद गायक अशोक शर्मा ने गणेश वंदना से जगराता की शुरुआत की।गायिका रजन रस्तोगी ने ष्हे जंगल के राजा मेरी मइया को लेकर आ जानाष् और शिल्पा सलोनी ने ष्चलो बुलावा आया हैष् जैसे भजनों से भक्तों को भावविभोर किया। इससे पहले भक्तों ने शंख, घंटा और घड़ियाल बजाकर मां की आरती की। मुरादाबाद (दिल्ली) के कलाकारों की प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
मनीष निगम, मिस्टर निगम, विकास निगम, रजत हयारण, राजू सोनी, नितिन तिवारी, रोहित कुमार और अमित गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। रविवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई, जो बेल चैराहे से होते हुए सुमली नदी तक पहुंची, जहां ज्योति का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त इंस्पेक्टर मुस्तकीम अहमद, कस्बा इंचार्ज उमेश वर्मा, उपनिरीक्षक विपिन सिंह तथा पुलिसकर्मी दीपक कुमार, गौरव चैधरी और विपुल सचान तैनात रहे।
