Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः ऑटो चालकों ने ज्ञापन सौपते हुए कहा -परिवार भूखमरी की कगार पर


बाराबंकीं। जिले के ऑटो चालकों ने सोमवार को गन्ना दफ्तर पहुंचकर सामूहिक रूप से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में चालक अपने ऑटो सहित मौजूद रहे।चालकों ने बताया कि वे गरीब तबके से आते हैं और ऑटो चलाकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पहले वे  शहर से सफदरगंज, मसौली और हरख तक सवारियां ढोते थे, लेकिन करीब दो माह से यातायात एवं पुलिस प्रशासन ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में उनके संचालन पर रोक लगा दी है।

ऑटो चालकों का कहना है कि जबकि उनका परमिट 16 किलोमीटर की सीमा तक वैध है, इसके बावजूद उन्हें ऑटो चलाने नहीं दिया जा रहा। इससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यूनियन अध्यक्ष सतीश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो सभी चालक अपने परिवार सहित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |