Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः जिलाधिकारी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण


बाराबंकी। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने  ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने  संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट लोकतंत्र की रीढ़ हैं, जिनकी सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें, ताकि आम मतदाता का विश्वास चुनाव प्रणाली पर अटूट बना रहे।निरीक्षण के समय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय कुमार विश्वास, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमल किशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |