Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत


मसौली/बाराबंकी। ससुराल से मायके आई एक 30 वर्षीय महिला की मंगलवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसा के निकट यह हादसा हुआ। मृतका राजकुमारी उर्फ मोती पत्नी सुरेंद्र कुमार, निवासी ग्राम कोडरी थाना जहागीराबाद, दो दिन पूर्व अपने भाई के गौने में शामिल होने मायके ग्राम परसा आई थी। मंगलवार को परसा चैराहे से कुछ सामान लेकर पैदल घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक  ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

राजकुमारी के तीन बेटियां और एक बेटा है। मां की मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अमर कुमार चैरसिया ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा मृतका के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |