जगदीशपुर: दवा लेने गई मां बेटा गायब
September 25, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। घर से दवा लेने अस्पताल निकली मां व बेटा गायब हो गए शाम तक घर वापस न पहुंचने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदी का मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू किया। जगदीशपुर अमेठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगधरपुर निवासी सादमा व अपने 3 वर्षीय बेटे दानिश को साथ लेकर अस्पताल दवा कराने गई थी परंतु शाम तक वापस घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया कहीं सुराग न लगने पर थाने में तहरीर देने के पश्चात पुलिस ने गुमशुदी का मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई समाचार लिखे जाने पर मां बेटे दोनों का पता नहीं लग सका इस संबंध में पुलिस ने बताया की तलाश जारी है जल्द ही दोनों की खोजबीन कर ली जाएगी।
.jpg)