शुकुलबाजार: महिला को धक्का देकर चोर फरार, डर का माहौल
September 25, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। इंदरिया ग्राम पंचायत के तिवारीपुर गांव में बुधवार दोपहर बेखौफ चोरों ने छत के रास्ते घर में उतरकर घर घर में रखें अलमारी और बक्से के ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा दिया। घटना उस समय हुई जब घर की मालकिन अपनी परचून की दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रही थीं। जानकारी के अनुसार, दो युवक सचिन के घर की छत के रास्ते घुसे और अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेटने लगे। आवाज सुनकर भीतर पहुंची सचिन की पत्नी प्रीती ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक चोर ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और दोनों मौके से भाग निकले।परिवार के अनुसार, चोरी गए सामान में लगभग एक तोला सोना, करीब एक किलो चांदी और पाँच हजार रुपये नकद शामिल हैं। थोड़ी ही देर में सचिन बाजार से लौटे तो घर के कमरे में बिखरा सामन देख दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि सूचना मिली है घटना स्थल पर पुलिस टीम भेजी गई । प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत होता है । फिर भी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जा सके।
.jpg)