Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए तपस्या था- सुधांशु शुक्ला


गौरीगंज/अमेठी। राष्ट्रचिंतक,एकात्म मानववाद के युगद्रष्टा और भारतीय राजनीति के नैतिक आलोक स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर आज गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक भावपूर्ण,विचारोत्तेजक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ विचारक व भाजपा नेता श्री सीता शरण त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में कहा किष्पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भारतीय मनीषा की उस धारा से उपजा है,जो व्यक्ति को न केवल शरीर, मन और बुद्धि के धरातल पर समझती है,बल्कि आत्मा के स्तर तक उसका आलोक करती है। एकात्म मानववाद केवल एक विचार नहीं,यह भारत की आत्मा की पुकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला जी ने कहा कि दीनदयाल जी के विचारों में वह तत्व छिपा है, जो राजनीति को सेवा का पर्याय बनाता है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए तपस्या था, और उनके सिद्धांत आज भी हर कार्यकर्ता के पथ को आलोकित करते हैं। गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजनों ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कृतज्ञ श्रद्धांजलि दी।उनके जीवन-दर्शन,भारतीय संस्कृति की आत्मा से जुड़ी विचारधारा और स्वावलंबी भारत की संकल्पना पर सारगर्भित विमर्श हुआ। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोष्ठी का संचालन भवानी दत्त दीक्षित  ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, जिला महामंत्री केशव सिंह, विषुव मिश्रा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,जिला मंत्री अतुल जिला मंत्री प्रभात शुक्ला,जिला मंत्री मनोज जायसवाल,दिनेश तिवारी ब्राह्मण महासभा, गौरव सिंह,मनोज तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |