लखनऊ: पान मसाले के गुमटी के चलते शराबियों एवं अराजकतत्वों का लगता है जमावड़ा
September 24, 2025
लखनऊ । तीन माह पूर्व अर्धरात्रि समय मकान का तोड़ चोरी का किया गया था असफल प्रयास,पीड़ित की शिकायत पर चोरी का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज आशियाना क्षेत्र के मानसरोवर योजना सेक्टर ओ में एक पान मसाला गुमटी के कारण अराजकता का अड्डा बन गया है ।एक परिवार ने तीन माह पूर्व घर का ताला तोड़ चोरी करने का प्रयास का आरोप लगा तीन दिन पूर्व आशियाना थाने पर शिकायत की है। आशियाना के सेक्टर ओ मानसरोवर योजना में रहने वाली स्मिता चंद्रा के अनुसार उनके घर के बगल में बैटरी चार्जिंग स्टेशन और एक पान मसाला की गुमटी है जिसके कारण देर रात तक अराजकतत्वों एवं शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके वजह से उन्हें और उनके परिवार को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तीन माह पूर्व 22 जून की रात्रि चार युवक बाउंड्री वाल फांद डकैती की नीयत से घुसकर दरवाजे की कुंडी व सेंट्रल लॉक तोड़ने का प्रयास कर रहे थे ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे उनके पुत्र ने शोर मचाया तो अंदर घुसे चोर बाउंड्री फाँदकर बगल के मकान से फरार हो गए ।जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। आरोप है कि गुमटी के कारण ही अराजकतत्वों का जमावड़ा होता है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर चोरी के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
.jpg)