Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ट्रैफिक दरोगा के अभद्रता का वीडियो वायरल


आलमबाग। आलमबाग नहरिया चैराहे पर बुधवार सुबह ड्यूटी में लगे एक यातायात दरोगा पर वाहन सवार को थप्पड़ मारने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ ।वायरल वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला एक युवक संग थप्पड़ मारने का आरोप लगा जमकर हंगामा करते हुए दिखाई पड़ रही है। जानकारी अनुसार बुधवार को राज्यपाल मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्र विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित होने जा रही थी इस मूवमेंट में यातायात पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस चैराहे पर मुस्तैद थी तभी यातायात में तैनात दरोगा निखिल सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित युवक ने तुरंत ही मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और दरोगा से पूछ बैठा कि आखिर उसे थप्पड़ क्यों मारा गया। युवक के सवाल पर दरोगा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |