Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ठगो ने युवक को शिकार बना धोखाधडी कर आनलान ट्राजेक्शन कर हडपे 1.20 लाख रूपये


आलमबाग। राजधानी मे एक युवकों को दो व्यक्ति की मदद करना भारी पड गया। आरोप है कि दोनों ठगो ने धोखाधडी कर खाते से 1.20  लाख रूपये आनलान ट्राजेक्शन कर हडप लिया। जिसकी जानकारी होने पर पीडित ने स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द सरोज ने बताया कि मूल रूप से  पिहानी चुगीं रद्देपुरवा हरदोई निवासी प्रज्ज्वल पाल पुत्र गंगाराम पाल के अनुसार बीते 23 सितम्बर को वह इलाहाबाद से चारबाग रेलवे स्टेशन पर आया था। 

आरोप है कि वहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे बिहार जाने के लिए साधन करवाने की बात कही और उसके साथ धोखाधड़ी की ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने उसके बैग और फोन को पकड़ लिया और उसके खाते से 1.20  लाख रूपये ऑनलाइन  निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके फोन का पासवर्ड देख लिया था और उसके खाते से ऑनलाइन लेनदेन किया। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |