Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः कार व पिकअप की भीषण टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


बीसलपुर। बरेली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल ह गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मिथुन पुत्र धनपाल, अपने साथी अमन पुत्र रामपाल (28 वर्ष) और अन्य दो साथियों के साथ मारुति सुजुकी कार से बीसलपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार मंडरा सुमन गांव के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और पिकअप दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक टक्कर में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजिव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक का पंचनामा भरकर पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है और दोनों फरार वाहन चालकों की खोज जारी है। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। उन्होंने दुर्घटना की गंभीरता पर चिंता व्यक्त की और सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |