Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः आयुर्वेद दिवस जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर के साथ आयोजन! जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक, स्वास्थ्य शिविर, योग-सत्र और औषधि वितरण की तैयारियाँ


पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में आयुर्वेद दिवस के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 सितंबर को ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में दसवां आयुर्वेद दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर, निरूशुल्क परामर्श, औषधि वितरण और योग एवं प्राणायाम सत्र आयोजित किए जाएँ। इससे अधिक से अधिक नागरिक आयुर्वेद के लाभों से लाभान्वित हो सकेंगे।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, प्राचार्य आयुर्वेदिक कॉलेज प्रो. सुदीप सहाय बेदार, आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. पंकज राजवंशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूरी करने और आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |