शुकुलबाजार: बेकरी की दुकान पर चोरी की कोशिश, चोर नाकाम
September 08, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय कस्बे के अंबेडकर चैराहे पर स्थित दीपक बेकरी में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने इरादों में सफल नहीं हो सके और दुकान से कोई सामान गायब नहीं हुआ।दुकान मालिक दीपक पाल ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। पूरी दुकान की तलाशी ली गई, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे दुकानदार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।इधर, घटना की सूचना कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि इस प्रकरण की कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)