Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः समाज सेवी श्रीकांत शर्मा सम्मानित! श्रीकांत शर्मा ने देश के सामने अमेठी जनपद का मनाया मान - घनश्याम शर्मा


अमेठी। जनपद के मुसाफिरखाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम माना मदनपुर निवासी और महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) के जिला अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा (शिक्षक) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के बीच उनकी विशिष्ट सक्रियता के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट एंड आर्टिस्ट्स के तीन दिवसीय कार्यक्रम में दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा करनाल के गोल्डन मोमेंट्स पैलेस में सम्मानित किया गया। देश के 700 जिलों से आए युवाओं के बीच यह सम्मान श्रीकांत शर्मा की समर्पित सेवा और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है, जिसने सामाजिक बदलाव और कला के क्षेत्र में अमेठी का मान बढ़ाया है। यह सम्मान न केवल उनकी सेवा भावना, सामाजिक नवाचार और नेतृत्व को स्वीकार करता है, बल्कि अमेठी जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। कार्यक्रम में श्रीकांत शर्मा के योगदान तथा उपलब्धियों की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय युवाओं की सामाजिक सक्रियता और सृजनशीलता का उदाहरण पेश किया गया। सम्मान समारोह में देश भर के एक्टिविस्ट्स, आर्टिस्ट्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिसमें विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण जी निफा चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी शेट्टी, ब्रह्म स्वरूप जी, नरेंद्र कुमार बराना, श्रवण शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे, राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, सूरज गुप्ता, डॉक्टर अंजू सिंह रहे। इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा को सम्मानित करने के साथ, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मंच पर महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन डॅव् प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के प्रयासों को भी विशेष मान्यता मिली। श्रीकांत शर्मा के सम्मान को अमेठी जनपद, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के युवाओं के लिए एक मिसाल और सामाजिक बदलाव के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |