Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कादीपुर: मिशन शक्ति 5.0! महाविद्यालय मे छात्राओं को किया गया जागरूक! महिलाएं हर मुसीबत का डट कर करें सामना - प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर


कादीपुर/सुलतानपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों, संबंधित योजनाओ, कानूनों एवम मुद्दों पर जन-जनजागरूकता विषय पर महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कादीपुर में पंडित राम चरित्र मिश्र पीजी कॉलेज में मेडिकल की छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन जैसे महिला सशक्तिकरण, 1090, 1076, 112 के विषय में बताया गया । उक्त कार्यक्रम में सोशल मीडिया कैंपेन कार्यक्रम में महिलाओं एवम बच्चों संकेतकों यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर ,लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बालविवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव साक्षरता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा, आदि को समाज के समक्ष रखते हुए उनके सुधार हेतु मिशन शक्ति फेज 5.0 उनके सुधार हेतु शोसाहाल मीडिया के माध्यम से-जागरूकता किया गया तथा सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत सुरक्षित एवम असुरक्षित स्पर्श (सेफ टच एवम अनसेफ टच) संबधी जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया। गया बालिकाओं व महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं का जागरूकता कार्यक्रम करते हुए मिशन शक्ति 5.0 का फोल्डर तथा सभी महिलाओं से संबंधित योजनाओ का पंपलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम मे छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर ने कहा कि मुश्किल में छात्राएं हेल्पलाइन नंबर डायल करें, मदद जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090,1930,181 व 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |