प्रतापगढः स्वास्थ्य शिविर में वितरित हुई निःशुल्क दवाइयां व चश्में! निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सदर विधायक ने किया उद्घाटन
September 28, 2025
प्रतापगढ। जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र के जगेशरगंज बाजार में रविवार को कमला मेडिकल स्टोर के उद्घाटन समारोह के मौके पर कमला सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर एवं मेडिकल स्टोर का उद्घाटन सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने फीता काट कर किया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजाराम, राहुल उमरवैश्य, दिनेश पाण्डेय, अभिषेक बैश्य सहित आदि रहे। उद्घाटन के पूर्व संस्थान के अध्यक्ष प्रत्यूष पांडेय एवं सचिव दिनेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से अतिथियों को प्रभु श्रीराम का चित्र व पटका भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि लोगों की सेवा करना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। इस संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की जा रही समाजिक गतिविधियों सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थाओं को प्रेरणा लेकर समाज कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। संस्थान के अध्यक्ष प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की टीम ने करीब 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच गई और सभी को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। साथ में बीपी,सुगर व हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई। शिविर में लगभग 20 जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल ने किया।इस मौके पर नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ला डॉ ० आदिल,आलोक गर्ग भाजपा नगर अध्यक्ष, शुभम सिंह,अभिषेक दुबे मोनू, प्रदीप पांडेय, मिंटू पाण्डेय, विवेक पाण्डेय,प्रशांत पाण्डेय, प्रतीक, शिखर सहित आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
