Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मिशन शक्ति 5.0 के तहत वन स्टाप सेन्टर की टीम द्वारा ग्राम गोसाईपुर में चलाया गया जारूकता अभियान


प्रतापगढ़। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन के क्रम में ग्राम गोसाईपुर में वन स्टाप सेंटर के टीम द्वारा महिलाओं और बच्चों को महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं क्रमशः वन स्टॉप सेंटर योजना, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दत्तक ग्रहण इकाई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित 1098, 181, 1090, 112, 1930, 1076 आदि समस्त हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि लड़की की सही उम्र 18 और लड़के की सही उम्र 21 साल होनी चाहिए तभी यह विवाह मान्य होगा। अगर उनके आसपास ऐसी घटना होती है तो वह इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते है। ऑनलाइन शी पोर्टल व मिशन शक्ति के तहत अपना अपॉइंटमेंट बुक करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस कार्यक्रम के दौरान वन स्टाप सेंटर से केन्द्र प्रबन्धक नीरजा कुमारी, समूह अध्यक्ष कुसुम देवी तथा ग्रामीण महिलाए एवं वन स्टाप सेंटर मल्टीपरपज हेल्पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |