अमेठीः गुडवर्कः चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
September 29, 2025
अमेठी। जनपद की थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस को एक बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने एक नफर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त अभय सिंह पुत्र सन्तोष सिंह निवासी ग्राम कोछित थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष तनुज कुमार ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसने दण्डेश्वर धाम से सोलर पैनल की बैट्री चोरी कर मन्दिर के पास नदी किनारे झाड़ियों में छुपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की 02 अदद सोलर बैट्री (छतिग्रस्त अवस्था में) बरामद हुई ।
