Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 8.0! डीपीआरसी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन


  • जिलाधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
  • विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित

अमेठी। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 तथा राष्ट्रीय पोषण माह 8.0 अभियान के अंतर्गत आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी), गौरीगंज में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय चैहान ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक एवं मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा छह माह के बच्चों का प्रथम अन्नप्राशन कराया। इसके उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, सुपरवाइजर्स, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं सहित ग्राम्य विकास विभाग से जुड़ी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि “मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा 22 सितम्बर को प्रारंभ किया गया था। इस अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनाना है। शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की सुरक्षा कवच हैं। किसी भी संकट की स्थिति में महिलाएं इन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकती हैं और त्वरित मदद पा सकती हैं।” उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे न केवल अपने अधिकारों को पहचानें, बल्कि अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कहा कि “मिशन शक्ति मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने वाला सशक्त अभियान है। बिना मेहनत के कोई भी मिशन सफल नहीं हो सकता। इसलिए सभी महिलाओं को दो चीजें अवश्य सीखनी चाहिएकृपहली, वित्तीय प्रबंधन (फाइनेंस) की समझ और दूसरी, कानून की जानकारी। जब महिलाएं आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त होंगी, तभी उनका सशक्तिकरण सार्थक होगा।” इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |