Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: दुर्गा पांडाल मे भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित


मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र हाजीगंज गांव में सजे माँ दुर्गा पांडाल पर रविवार रात आर के झांकी ग्रुप प्रतापगढ़ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलाकारों ने भगवान शिव की झांकी, भक्ति गीत, राधा कृष्ण की रास लीला प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अभिषेक प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यकर्त्ताओ ने अभिषेक को चुनरी एवं बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की तालियां बटोरी।झांकी ग्रुप ने भगवान शिव के साथ मां पार्वती, नंदी व उनके भक्त के रूप में कलाकार नजर आए।प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, सोना के देबो नथुनिया रे ए भांग चढ़ गईल भोलेनाथ, गजानन आए तेरे द्वार, काली की विकराल आरती, हनुमत सेतु सहित अन्य भक्ति गीतों पर कलाकारों ने दर्शकों को खूब झुमाया। मुख्य अतिथि अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से धर्म के प्रति उत्सुकता और लोगों का मनोबल बढ़ता है। देवी उपासना से शक्ति प्राप्त होती है। भक्तों ने भारी संख्या में सम्मलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर , मुकेश निषाद, आशुतोष सिंह, रणजीत यादव, शानू सिंह, वीरेंद्र यादव, शोभित, हर्ष यादव, रवि, सुमित, प्रदीप, जयलाल, दिलीप साहू, अजय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |