सूरत गंज/बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक कॉलेज की छात्रा छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान टिकरा मोड़ के पास एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पीड़िता और आरोपी की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
.jpg)