Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्देश! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए सुझाव, स्मार्ट सिटी परियोजना पर भी होगा फोकस


पीलीभीत। सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और सभासदों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य व्यावसायिक परियोजनाओं के निर्माण के सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद नगर निकायों में सकारात्मक बदलाव आए हैं और आगे विकास की और भी संभावनाएं मौजूद हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, सड़कें बेहतर बनी हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अमृतकाल की ऐतिहासिक यात्रा पर अग्रसर है। स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस लक्ष्य को हासिल करने में अग्रदूत बनेगा।

उन्होंने कहा कि विगत साढ़े आठ वर्षों की विकास यात्रा में जनता की सहभागिता और विश्वास ने प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकालकर नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित कर दिया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल के साथ सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, सुनीता सिंह, निर्मल सिंह, विकास बाबू, विपिन कुमार राजू फौजी, अनस अंसारी, निजाकत अली कादरी, मोहम्मद शरीफ सहित अन्य सभासद और पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |