बलियाः विकासशील इंसान पार्टी के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा
September 08, 2025
बलिया। कलक्ट्रेट में सोमवार के दिन विकासशील इंसान पार्टी के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, मत्स्य मंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित अलग-अलग मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेराम साहनी ने कहा कि जिला बलिया के प्रशासन द्वारा गंगा, घाघरा व टोंस नदी में मत्स्य आखेट हेतु नीलामी की कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें कि विगत 25-26 व्षों से ज्यादा समय से मत्स्य आखेट केवल निषाद समुदाय स्वतंत्र रूप से करता चला आ रहा है। नीलामी की कार्यवाही होने से निषाद समुदाय की जीविका के उपर घोर संकट पैदा हो जायेगा, तथा वह समुदाय मत्स्य आखेट से वंचित हो जायेगा। ऐसी स्थिति में गंगा, घाघरा व टोंस में मत्स्य आखेट केवल निषाद समृदाय के लिये स्वतंत्र आखेट करने की व्यवस्था पूर्व की भॉँति रखा जाना न्यायहित व जनाहित में उचित है।कहा कि मत्स्य मंत्री डा.संजय निषाद,निषाद समाज पर अभिषाप हैं।उनकों अपने समाज का कहते हुए शर्म आती है।हमारे समाज का मुखिया जो मत्स्य मंत्री हैं,उसके इशारे पर यह नीलामी की जा रही है।निषाद समाज डा.संजय निषाद की घोर भर्त्सना व विरोध करता है।जैसी सरकार की स्थिति है,ढ़कोशला है।एक नंबर का जुमलेबाज है।मछुआरा समाज से उसका कोई रिश्ता नहीं है।अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो यह तो बस झांकी है,बड़ा तथा कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।इस मौके पर आयुष साहनी,अजय साहनी,अर्जुन बिन्द,द्वारका बिन्द,जेपी साहनी सहित अन्य मौजूद रहे।