कन्नौज । डॉ० रोशन जैकब, आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में नवरात्रि पर्व पर, जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण, वितरण व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु, जिलाधिकारी महोदय, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशों और अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) आशीष कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं उमेश प्रताप सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2, कन्नौज के दिशा निर्देशन में, आज दिनांक 29.09.2025 को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अनिल कुमार राठौर , सर्वेश कुमार आदि के छापामार दल द्वारा कन्नौज नगर पालिका क्षेत्र में एवं कन्नौज तहसील क्षेत्र में विभिन्न बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए, देविन टोला, कन्नौज से घी का 01 नमूना, मंडी के पास, हरदोई रोड, कन्नौज से सरसों का खाद्य तेल 01 नमूना, हरदोई रोड, पूर्वी बाईपास, कन्नौज से खुला बेसन का 01 नमूना, मेहंदी घाट कन्नौज से खोये की मिठाई का 01 नमूना, मियागंज, कन्नौज से बेसन का 01 नमूना, यशोदा, कन्नौज से बेसन एवं सरसों के खाद्य तेल का 01-01नमूने सहित कुल 07 विधिक नमूने जांच के लिए संग्रहित किये गये। आज संग्रहित उपरोक्त सभी 07 नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत तद्नुसार अग्रिम कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही आयुक्त महोदय द्वारा जनपद में रंगीन एवं केमिकल युक्त के भंडारण परिवहन व विक्रय पर प्रभावी रोकथाम लगाए जाने हेतु दिए गए आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ हरगोविंद दास एग्रो फार्म, बहादुरपुर, कन्नौज, न्यू कन्नौज कोल्ड स्टोरेज, रितुकला, कन्नौज, आशिया बानो कोल्ड स्टोरेज, हरदोई रोड, कन्नौज, सरस्वती कोल्ड स्टोरेज, पूर्वी बाईपास, कन्नौज, बसंती कोल्ड स्टोरेज, जलालाबाद, कन्नौज, लिली कोल्ड स्टोरेज, हजरतपुर, कन्नौज, चकोर शीतालय, जसोदा, कन्नौज आदि 07 शीत भंडार गृहों का सघन निरीक्षण किया। भंडार गृहों के मलिक एवं प्रबंधको को रंगीन आलू भंडारित करने तथा विक्रय हेतु परिवहन न किए जाने के संबंध में जागरुक करते हुए, सचेत किया गया तथा आवश्यक कठोर निर्देश प्रदान किए गए। इसके साथ ही साथ दल द्वारा जनपद की विभिन्न मंडियों में भी रंगीन एवं केमिकल युक्त आलू के विक्रय के संबंध में गहन निरीक्षण किया गया। दल को कहीं भी रंगीन अथवा केमिकल युक्त आलू विक्रय होते हुए मौके पर नहीं पाया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस अभियान के दौरान कार्रवाई से संबंधित सभी बाजारों में आम किसानों सहित खाद्य कारोबार कर्ताओं एवं आम जन को रंगीन, मिलावटी आलू आदि के साथ साथ दूषित खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में स्थलीय परीक्षण की विधियों की जानकारी देते हुए, खाद्य पदार्थों के उपभोग के संबंध में जागरूक किया गया। इस सम्बन्ध में कोई भी सूचना या शिकायत से विभाग को अवगत कराये जाने का अनुरोध भी किया गया।जनपद में आमजन को गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुसार अभियान नियमित रूप से चलाया जाता रहेगा।
