Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: गुगरापुर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मे मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम आयोजित !कक्षा 10 की छात्रा बनी 01 दिन के लिये प्रधानाध्यापिका


गुगरापुर/कन्नौज । मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को गुगरापुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मे एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओ को आत्मरक्षा के तरीके, कानून संबंधी जानकारी और साइबर अपराधो से बचाव के उपाय बताये गये। प्रभारी प्रधानाध्यापिका रश्मि राठौर ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों मे घबराने की बजाये सही कदम उठाने के लिये प्रेरित किया उन्हे 1090 महिला हेल्प लाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्प लाइन जैसे 102 स्वास्थ्य सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 101 फायर ब्रिगेड सेवा सहित आदि नम्बरो की जानकारी दी गई। स्कूल प्रबन्धन ने मिशन शक्ति जैसे अभियानों की सराहना करते हुये कहा कि ऐसी पहल से छात्राओ मे सुरक्षा के प्रति जागरूकता औेर आत्म विश्वास दोनो मे वृद्धि होती है। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुगरापुर कन्नौज प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुश्री रश्मि राठौर एवं विज्ञान शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को 1 दिन के लिए प्रधानाध्यापिका, शिक्षिका एवं लिपिक पदों पर नियुक्त कर संचालन कराया गया इसके साथ ही एक दिन के लिए नियुक्त प्रधानाध्यापिका कक्षा 10 की छात्रा राधिका द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत समस्त हेल्पलाइन के विस्तृत रूप को सुंदर गतिविधि के द्वारा आयोजन किया और उनके द्वारा हेल्पलाइन को विस्तृत रूप से समझाया गया एवं ससमय पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया। इस दौरान  

जिसमें कक्षा 10 की कक्षाध्यापिका साधना (गृह विज्ञान) तथा कक्षा 9 की कक्षाध्यापिका अनामिका (सामाजिक विज्ञान)को बनाया गया। अन्य शिक्षिका दिव्यांशी अंग्रेजी, कंचन गणित, रितिका चित्रकला, मानसी विज्ञान, स्मृति हिंदी, लिपिक पद पर दीपिका को नियुक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |