छिबरामऊ/कन्नौज। रविवार को श्री रामलीला कमेटी के नेतृत्व में नगर में भव्य राम बारात निकल गई। इस दौरान हजारों कीमत संख्या में लोग मौजूद रहे। तालग्राम तिराहे पर विधायिका व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज दुबे द्वारा आरती उतार कर राम बारात की शुरुआत हुई।
जगह-जगह लोगों ने राम जी के स्वरूप का स्वागत किया। बारात के लिए पूरे शहर को रंग-बिरंगे फूलों और तोरण द्वार से सजाया गया था। सड़क के किनारे खड़े श्रद्धालुओं ने श्री राम की झांकी के दर्शन किए।
देर रात लगभग 9 बजे शुरू ही राम बारात नगर में होती हुई और जय श्री राम के जय घोषो से गूंज उठा। डीजे गीता पर निकली श्री राम लक्ष्मण की झांकी देख कर नगर के लोग झूम उठे। राम ब्रा के स्वागत के लिए नगर के चैराहे आकर्षण का केंद्र रहे। पीपल चैराहे पर राम बारात का भारतीय किसान यूनियन अवधेश माल्यार्पण कल जोरदार स्वागत किया। इसके बाद देर रात लगभग 3 बजे राम बारात रामलीला मैदान पहुंची वहां पर राम सीता विवाह का मंचन किया गया और बैंड बाजों के साथ भक्ति नाचे गाए। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन मिश्रा, महामंत्री कौशलेंद्र चैहान, विजय चैहान,विवेक गुप्ता, पिंकी पांडे, नीरज ,यादव बब्बा यादव, टीटू अग्निहोत्री शनि अग्निहोत्री अंकुर दिक्षित पंख सभासद पंकज दुबे शाहित रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल व पीएचसी बल तैनात रहा
राम बारात के दौरान क्षेत्राधिकार सुरेश मलिक व प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी भारी मात्रा में पुलिस बल व पीएसी बल लेकर मोर्चा संभालते रहे।
