लखनऊ: नशे की हालत में युवक फंदे से लटक गवाई जान
September 08, 2025
आलमबाग। आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित गढी कनौरा में रहने वाले युवक ने रविवार को नशे की हालत में अपने घर लगे पंखे के हुक में फंदे लटक जान गंवा दी। जिसे फंदे से लटका के पत्नी ने इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले पवन मिश्रा (25) आलमबाग स्थित गढ़ी कनौरा में पत्नी राजेश्वरी एक 5 साल के बेटे के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था रविवार दोपहर बाहर से शराब के नशे में घर आया एवं कमरे में चला गया उसकी पत्नी राजेश्वरी खाना बनाने के बाद जब कमरे में गई तो उसे लटकता देख चिल्ला पड़ी उसकी आवाज सुनकर घर के सदस्य कमरे में आ पहुंचे एवं फौरन फंदे से उतार कर इलाज के लिए सिविल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर पुलिस को जानकारी दे दी।
.jpg)