लखनऊः यूनानी कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा पर अश्लील कमेंट को लेकर दो गुट भिड़े
September 08, 2025
आलमबाग ।आशियाना क्षेत्र के औरंगाबाद में राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं में एक छात्रा के विषय में एक छात्र ने अश्लील कमेंट कर दिया था जिसको लेकर सोमवार शाम छात्रों का दो गुट आपस में भीड़ गया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने माहौल को नियंत्रित किया । आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि यूनानी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने आपस में व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है जिसपर ग्रुप बीयूएमएस फाइनल इयर के छात्र ने छात्रा पर अश्लील कमेंट लिख दिया था। जिसे लेकर सोमवार शाम कॉलेज के बाद छात्रों के दो गुटों में आपस में झगड़ा व विवाद हो गया था जिसकी सूचना कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी थी। कॉलेज से किसी प्रकार का कोई शिकायत लिखित रूप में नहीं किया गया है। शिकायत आने पर जांच कर विधिक कार्यवाही किया जाएगा।
.jpg)