Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एंटी लार्वा छिड़काव से मच्छरों के खिलाफ निगम का बड़ा अभियान! 107 एकड़ क्षेत्र में एंटी लार्वा छिड़काव, 50 हॉटस्पॉट्स पर निगम की विशेष कार्रवाई


लखनऊ। शहर को मच्छरजनित बीमारियों से मुक्त करने के लिए नगर निगम लखनऊ लगातार बड़े पैमाने पर एंटी लार्वा छिड़काव कर रहा है। यह अभियान कई दिनों से निरंतर चल रहा है और आधुनिक तकनीक के रूप में ड्रोन का इस्तेमाल इसमें बेहद कारगर साबित हो रहा है। नगर निगम का मानना है कि ड्रोन के माध्यम से छिड़काव उन स्थानों तक संभव हो पाता है जहां परंपरागत तरीकों से पहुंचना कठिन था।नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के जोनल सेनेटरी ऑफिसर स्थानों का चयन कर रहे हैं और माइक्रो प्लान तैयार करके व्यवस्थित तरीके से छिड़काव कराया जा रहा है। अब तक 50 स्थलों पर लगभग 107 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा चुका है। नगर निगम का कहना है कि इस प्रकार का छिड़काव शहर को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।शहर के विभिन्न इलाकों में यह कार्यवाही की जा चुकी है। इनमें नंदा खेड़ा, मोती झील, पी.एम.टी. ग्राउंड, दरियापुर देवा कॉलोनी, बटलर पैलेस, जानकीपुरम वार्ड संख्या-3 के अंतर्गत रसूलपुर, अहंजर, मिर्जापुर, गुडम्बा और मिसरीपुर प्रमुख हैं। इसके साथ ही जानकीपुरम वार्ड संख्या-2 के गुरियानपुरवा, गार्डन-2, अटल बिहारी वाजपेयी, पैरामाउंट तथा वार्ड संख्या-1 के मड़ियागांव, सरिया और मड़ियाटोला में भी छिड़काव किया गया।इसी क्रम में फैजुल्लागंज मामा कॉलोनी-1 व 2, जानकीपुरम वार्ड संख्या-3 के इंद्रप्रस्थ-1 व 2, सरस्वती डेंटल कॉलेज तिवारीगंज, आदर्श नगर मटियारी, हिम सिटी देवा रोड, गणेशपुर, तकरोही इंदिरा नगर, तकरोही कमता, अमराई गाँव-1 व 2, कंचनपुर मटियारी-1 व 2, हनुमान मंदिर मटियारी, हरदासी खेड़ा-1 से 4 तक, मायावती इंदिरा नगर, सुगमऊ रोड इंदिरा नगर, जरहारा गाँव झील-1 व 2, अवध विहार कॉलोनी-1, 2 और 3, शमा विहार कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, विराज खंड-1 व 2 और लौलाई-1 व 2 जैसे क्षेत्रों में भी एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया है।नगर स्वस्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि ड्रोन के प्रयोग से छिड़काव की गति और गुणवत्ता दोनों बढ़ी हैं। इससे तालाबों, पोखरों और जलभराव वाले स्थानों तक आसानी से पहुंच बनाई जा रही है। अभियान के तहत लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर दोबारा छिड़काव भी किया जाएगा।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिकों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देना है। मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर समय रहते एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है ताकि मच्छरों की संख्या नियंत्रित रहे और लोग बीमारियों से बचे रहें। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या ज्यादा है वहां विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |