छिबरामऊ/कन्नौज। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरविंदो कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनावों में छिबरामऊ की बेटी स्वामिनी यादव ने उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वामिनी की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह यादव ने स्वामिनी यादव का सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा बिटिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वामिनी की यह सफलता न केवल छिबरामऊ बल्कि समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
स्वामिनी की इस उपलब्धि पर परिजन, शिक्षकगण, और नगरवासी गर्वित हैं और उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
