लखनऊ: समाजसेवी नैना मोर ने लिखी पहली किताब ‘टी कप्स एंड टर्निंग पॉइंट्स
September 28, 2025
लखनऊ। कानपुर प्रसिद्ध वक्ता, सेलिब्रिटी प्रेरक वक्ता, मानसिक स्वास्थ्य समर्थक और समाजसेवी नैना मोर ने अपनी पहली किताब ‘टी कप्स एंड टर्निंग पॉइंट्स’ लिखकर अपनी प्रेरणादायी यात्रा में एक नया मुकाम हासिल किया है। भारत के अग्रणी प्रकाशन गृह रूपा पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित यह किताब अपनी सिनेमाई शैली और रोजमर्रा की जिंदगी पर ताजा नजरिए के लिए पहले से ही चर्चा में है।टी कप्स एंड टर्निंग पॉइंट्स में 16 कहानियाँ संकलित हैं, जो आम लोगों के संघर्ष, साहस, प्रेम, आनंद और पुनःखोज को दर्शाती हैं। ये कहानियाँ साधारण पात्रों को असाधारण मोड़ों पर खड़ा करती हैं और पाठक को उनके भीतर झांकने का अवसर देती हैं।हर कहानी के केंद्र में एक कप चाय है दृ जो ठहराव, सुकून और जीवन के निर्णायक क्षणों का प्रतीक है। यही साधारण चाय का प्याला असाधारण कहानियों का सूत्रधार बन जाता है।अपनी किताब पर बात करते हुए नैना मोर ने कहा,“यह पुस्तक सकारात्मकता और आत्म-स्वीकृति फैलाने में मेरा छोटा-सा योगदान है। हर कहानी जीवन के संघर्षों और जीत को इस तरह दिखाती है कि लोग खुद को उसमें देख सकें। ये कहानियाँ सच्ची, मानवीय और इतनी जीवंत हैं कि बड़े पर्दे पर भी आसानी से उतारी जा सकती हैं। अब समय है कि लोग ऐसी किताब पढ़ें, जो उन्हें थोड़ी देर के लिए ही सही, अपने फोन से दूर कर दे।”नैना मोर एक तीन बार क स्पीकर,प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सर्टिफाइड साइकोलॉजिकल काउंसलर, कवयित्री, कॉलमिस्ट और समाजसेवी हैं। उन्हें थ्मउपदं’े डवेज च्वूमतनिस ॅवउमद 2020 में शामिल किया गया और फेमिना वूमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।उनके टीवी कार्यक्रम ‘जिंदगी आपकी है’ (ताजा टीवी पर) और 100 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों (जैसे स्मृति ईरानी, फराह खान और जया किशोरी) के साथ उनके साक्षात्कारों ने उन्हें सशक्तिकरण और लचीलेपन की एक सशक्त आवाज बना दिया है।टी कप्स एंड टर्निंग पॉइंट्स अब देशभर के प्रमुख पुस्तकालयों और ऑनलाइन पोर्टलों पर उपलब्ध है। पाठक इसे अमेजन और अन्य ऑनलाइन साइट्स से भी ऑर्डर कर सकते हैं।
