लखनऊ: स्ट्राइक में सम्मिलित होने पर पेट्रोल कर्मी को धमकाया
September 26, 2025
आलमबाग। आशियाना क्षेत्र के शारदा नगर योजना रतन खंड में संचालित भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा एक माह पूर्व वेतन न मिलने से आक्रोशित पेट्रोल पंप कर्मियों ने बीते माह 23 अगस्त को काम बंद कर स्ट्राइक कर दिया था और आशियाना थाने पर पहुंच पुलिस शिकायत की थी। इस प्रदर्शन में पेट्रोल पंप पर पीएसएम पद पर कार्य सौरभ तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी थाना कादिपुर जिला सुलतानपुर ने स्ट्राइक में साथ नहीं दिया था और अपनी ड्यूटी पर सुचारू रूप से बना रहा जिसको लेकर उसे राकेश यादव नामक पेट्रोल पंप कर्मी व्हाट्सएप पर गाली गलौज एवं धमकी देने लगा ।आरोप है कि बुधवार को आरोपित पंप पर पहुंचकर गालियां देते हुए धमकाने लगा। पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी ने आशियाना थाने पहुंच नामजद लिखित शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
.jpg)