Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बाइक पर टक्कर मार दबंगों ने युवक को पीटा,फोड़ा सर


आलमबाग। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुरी में एक निजी अस्पताल निकट गुरुवार शाम एक बाइक पर बैठे तीन युवक ने अकारण बाइक सवार युवक के बाइक पर टक्कर मार गंभीर रूप से चोटिल कर दिया।कृष्णा नगर आजाद नगर में रहने वाले राजेश रावत पुत्र राम स्वरूप के अनुसार गुरुवार शाम गोपालपुरी में अपने बाइक पर बैठे थे इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उनकी बाइक पर टक्कर मार हमलावर हो गए और जमकर पिटाई करते हुए सर पर कई वार कर दिए ।चोटिल पीड़ित ने लोकबंधु अस्पताल में इलाज कराने के बाद कृष्णा नगर थाने पर पहुंच लिखित शिकायत की है।पीड़ित के अनुसार उसके सर पर 16 टांके लगे है ।पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |