Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया! सीएचसी फरधान में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 4778 लोगों को मिला लाभ


लखीमपुर खीरी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मंजू त्यागी द्वारा किया गया। स्वास्थ्य मेले में 1478 लोगों स्वास्थ्य योजनाओं हेतु पंजीकरण करवाया।विधायक मंजू त्यागी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में हाई मार्स लाइट प्रदान की गयी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी माताओं बहनों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर, उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना है। यही कारण है कि ग्रामीण स्तर तक एनीमिया, ब्लड प्रेशर, शुगर, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि जांच कराई जा रहे हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार उपलब्ध भी कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान संपूर्ण जनपद में सभी सीएचसी व पीएचसी सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर संचालित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य मेलों में विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचकर अपनी सेवाएं दे रहे हैंआयोजित कैम्प में लगभग 1478 लोग आये, जिनमे बाल रोग विषेसज्ञ द्वारा 132 बच्चों का, दन्त रोग विषेसज्ञ द्वारा 98 मरीजों का, नेत्र रोग विषेसज्ञ द्वारा 94 मरीजों का, मानसिक रोग विषेसज द्वारा 108 मरीजों का, नाक कान गला रोग विषेसज्ञ द्वारा 116 मरीजों का, त्वचा रोग विषेसज्ञ द्वारा 218 मरीजों का, स्त्री रोग विषेसज्ञ द्वारा 96 मरीजों का, गैर संचारी रोग से सम्बंधित 216 मरीजों का एवं अन्य बीमारियों के 231 मरीजों का परामर्श और दवा दी गई। आयोजित कैम्प में 119 आभा आईडी एवं 54 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई द्वारा विधायक जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आमंत्रित विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |