Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न


गौरीगंज/अमेठी। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कल जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के राजीव गाँधी सभागार में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल ने की। इसमें सभी ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल ने कहा कि “पार्टी में संगठन और जिम्मेदारी सर्वोपरि है।” उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हर कांग्रेसजन अपने आसपास की जनता के सुख-दुःख से सीधा जुड़ा रहे और उनकी समस्याओं को सांसद कार्यालय तक पहुँचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता है और जनता की आवाज बनना ही कांग्रेस कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी है। श्री सिंघल ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “आज जब भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे बूथ-बूथ तक पहुँचें और जनता से सीधे संवाद करें।” उन्होंने विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि मतदाता सूची पर भी नजर रखें और बूथ लेवल ऑफिसर के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि एक भी मतदाता, सूची से वंचित न रहे।बैठक में आगामी जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाने के लिए सक्रिय रहेंगे।बैठक का संचालन शत्रुहन सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राज नारायण यादव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का  मौन रखा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |