Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंजः गुडवर्क! वांछित चोर गिरफ्तार


गौरीगंज/अमेठी। जनपद के थाना गौरीगंज पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गौरीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त राजकुमार जाटव पुत्र उदयराज निवासी गुरुदत्तगंज मजरे जूठीपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया गया। श्याम नारायण पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर सुपर स्पेलेण्डर यूपी 36 क्यू 6099 को  दिनांक 18.07.2025 को संस्कार ग्लोबल स्कूल के पास से व सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट को भटगवां बाजार के पास से चोरी किये थे ।  वही थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा दिनांक बीते 25.07.2025 को दो अभियुक्तों प्रमोद लोधी एवं आशीष यादव को चोरी की दोनो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |