छिबरामऊ/कन्नौज। हिंदी दिवस के अवसर पर बनवारी नगर के संचालित उड़ान संस्कारशाला में कविता पाठ,भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं थी। जिनमें प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा की महत्ता और उसके संरक्षण पर अपने विचार रखे थे।
कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पुरस्कृत विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संचालक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को हिंदी को केवल एक दिन में न समेटा जाये बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए इसे रोज़मर्रा की भाषा में गर्व से प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि लेखन प्रतियोगिता में अभिजीत चैहान, आरव गुप्ता, सूर्यांश, अपराजिता, भाषण में आध्या, आयुष, वाशु शर्मा, नंदनी पाल वाद विवाद में नीलेश, जोयल, कविता पाठन में आराध्या को निर्णायक मंडल के अंकों के आधार पर विजेता चुना गया। इस अवसर पर खुशी वर्मा, गुड्डू,शरद, सतेंद्र, विकास, शानू इत्यादि मौजूद रहे।
