Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत चलता जागरूक अभियान


छिबरामऊ/कन्नौज। अधिषाशी अधिकारी के द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखबाड़ा के अन्तर्गत  वार्ड नं0 15 लोहिया नगर में एक प्लाट एंव पार्क एवं शान्ति निकेतन स्कूल में वहृद अभियान लगाकर अपना श्रमदान किया, वार्ड वासियों को सूखा कूड़ा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग देने के बारे में जागरूक किया गया। यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और अन्य जीव अनासित कूड़ा-कचरा (उपयोग और निस्तारण का विनियमन) 2018 के प्रावधान के तहत पहली वार कूड़ा फेकने पर 1 रूपये से लेकर 25000 व दूसरी वार 50000.00 रू0 जुर्माना एव 6 माह की जेल भी है। जिसमें वार्ड नं0 10 आर्दश नगर के श्री रिंकू पुत्र अनवार खां द्वारा कर्मचारी से बहस करने और कूड़ा जमीन पर फेक देने पर दिनांक 23.09.2025 को 20000.00 रू0 जुर्माना लगाया गया है। जिसमें सभासद शेर सिंह पाल, अमरदीप सफाई प्रभारी, प्रवेश यादव, सफाई नायक सलाउद्दीन व राजेन्द्र भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |